तु     लसी ऐसा दिव्य पौधा है, जो कई तरह के मर्ज की दवा साबित हो सकता है। इसके औषधीय गुणों के कारण सदियों से इसका उपयोग आयुर्वेद में दवाई के रूप में किया जाता रहा है। अगर रोज सुबह तुलसी का पत्ता खाने की आदत डाल ली जाए, तो सेहतमंद रहने में मदद मिल सकती है। इसी वजह से Osmgyan.in  के इस लेख में हम सुबह खाली पेट तुलसी खाने के फायदे के बारे में बता रहे हैं। साथ ही सावधानी के तौर पर अधिक तुलसी का सेवन करने से होने वाले नुकसान की भी जानकारी देंगे।


खाली पेट तुलसी खाने के फायदे – Benefits of Eating Tulsi on Empty Stomach in Hindi


खाली पेट तुलसी खाने के फायदे अनेक हैं। यह कई तरह की शारीरिक समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकती है। चलिए, नीचे विस्तार से खाली पेट तुलसी खाने के फायदे के बारे में विस्तार से जानते हैं।


एंटीमाइक्रोबियल (सूक्ष्मजीवरोधी)


  1. नसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन) की वेबसाइट पर पब्लिश एक रिसर्च पेपर के मुताबिक, तुलसी में एंटीमाइक्रोबियल गतिविधि होती है।
  2. अपने इस प्रभाव के कारण तुलसी बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण से बचाव में मदद कर सकती है।
  3. यह प्रभाव बैक्टीरिया को खत्म करके डेंटल प्लाक (दातों पर जमने वाली परत) को साफ कर सकता है ।
  4. इतना ही नहीं, तुलसी में मौजूद यह एंटीमाइक्रोबियल गतिविधि पेट में बनने वाले ई.कोली (E. coli) बैक्टीरिया को पनपने से रोकने में सहायक हो सकती है।
  5. साथ ही इससे पेट में होने वाले कीड़े की समस्या को कम करने में भी मदद मिल सकती है।
  6. इसके लिए बस तुलसी की चाय या रस का सेवन शहद के साथ करना होगा।

खांसी में फायदेमंद


  1. तुलसी को खांसी से राहत पाने का तरीका माना जाता है।
  2. इसी वजह से खांसी को कम करने वाले कफ सिरप में भी तुलसी का इस्तेमाल होता है,
  3. क्योंकि यह एक्सपेक्टोरेन्ट की तरह कार्य करती है।
  4. तुलसी का यह प्रभाव गले से बलगम को निकालता है,
  5. जिसकी वजह से खांसी से राहत मिल सकती है ।
  6. इसके अलावा, तुलसी में मौजूद बैक्टीरिया से लड़ने वाला गुण भी खांसी, फ्लू और सर्दी की समस्या को ठीक करने में सहायक माना जाता है।
  7. इसके लिए सीधे तुलसी का सेवन या फिर गर्म पानी में तुलसी डालकर भाप ली जा सकती है।

  1. अगर किसी को चिंता या तनाव के कारण नींद नहीं आती, तो तुलसी का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  2. एक रिसर्च के मुताबिक तुलसी में मौजूद एंटी-एंग्जाइटी और एंटी-डिप्रेसेंट गुण की वजह से इसका सेवन करने वालों की नींद की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है।
  3. इसी वजह से तुलसी को अनिद्रा की समस्या को दूर करने का तरीका भी माना जाता है ।

  1. खराब खानपान से पेट संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  2. ऐसे में तुलसी का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है।
  3. दरअसल, तुलसी पाचन एंजाइम्स का स्राव यानी सिक्रीशन में सहायक होती है।
  4. यह एंजाइम्स पेट में खाना पचाने में और पेट फूलने की समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं।

  1. वजन व चर्बी कम करने के तरीके में तुलसी का सेवन भी शामिल है।
  2. इंडियन जर्नल ऑफ क्लिनिकल बायोकेमिस्ट्री के रिसर्च में भी यह बात साबित हुई है।
  3. शोध के अनुसार, रोजाना दो बार 250 मिलीग्राम तुलसी के अर्क से बने कैप्सूल का सेवन करने वाले चूहों के वजन में कमी देखी गई।
  4. इस आधार पर कहा जा सकता है कि तुलसी के रस का सेवन करने से बढ़ते वजन और चर्बी को कम किया जा सकता है।
  5. स्टडी में यह बात स्पष्ट नहीं है कि तुलसी के कौन-से गुण के कारण ऐसा होता है।

खाली पेट तुलसी खाने का तरीका


सुबह खाली पेट तुलसी खाने के फायदे पाने का सबसे बेहतर तरीका इसकी पत्तियों को धोकर सीधे खाना है। इसके अलावा, हम नीचे तुलसी का सेवन करने के अन्य तरीकों के बारे में बता रहे हैं।

  1. अदरक और शहद के साथ तुलसी के पत्तों को मिलाकर हर्बल चाय बनाई जा सकती है। खाली पेट तुलसी के पत्तों की चाय सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है।
  2. जूस या मॉकटेल में भी तुलसी की पत्तियों का उपयोग किया जा सकता है।
  3. सलाद में भी तुलसी के ताजे पत्तों को काटकर मिक्स कर सकते हैं।
  4. खाली पेट तुलसी के रस को शहद के साथ खा सकते हैं।
  5. तुलसी का काढ़ा बनाकर खाली पेट पी सकते हैं।
  6. रोज सुबह खाली पेट तुलसी की पत्तियों को चबाकर भी खा सकते हैं।
 याद रखने वाली बात : 
  • खाने में हरे धनिया की तरह तुलसी के पत्तों को मिलाकर भी खा सकते हैं।

खाली पेट तुलसी खाने के नुकसान – Side Effects of Tulsi in Hindi


तुलसी का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, नहीं तो सुबह खाली पेट तुलसी खाने के फायदे की जगह नुकसान हो सकते हैं। इसी वजह से हम आगे खाली पेट तुलसी खाने के नुकसान के बारे में बता रहे हैं ।

  1. यह गर्भावस्था में सुरक्षित है या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है। इसी वजह से गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।
  2. तुलसी में एंटीफर्टिलिटी प्रभाव होता है। इस वजह से तुलसी का अधिक उपयोग करने से पुरुषों के स्पर्म काउंट कम हो सकते हैं।
  3. मधुमेह की दवाओं का सेवन करने वालों को भी तुलसी के उपयोग से बचना चाहिए। इससे शरीर में रक्त शर्करा का स्तर कम हो सकता है।

तुलसी के फायदे से जुड़ी सारी जानकारी इस लेख में हमने वैज्ञानिक रिसर्च के आधार पर दी है। बस, तो अब सेहतमंद रहने के लिए शुरू कर दें रोजाना खाली पेट तुलसी का सेवन करना। अगर घर में तुलसी का पौधा नहीं है, तो जल्दी से इसे खरीद कर ले आएं। यह आपके पूरे परिवार को स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकती है। हां, इसके कुछ नुकसान भी हैं, इसलिए सेवन की मात्रा को लेकर थोड़ी सावधानी जरूर बरतें